फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

गर्मी से तपते लोगों को बारिश ने दी राहत

विज्ञापन
weather
परगवाल। कुछ दिन से गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए सोमवार की रात राहत भरी रही। यहां झमाझम बारिश ने गर्मी की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी ठंडक जरूर दी। इससे पहले राज्य के बाकी हिस्सों की तरह क्षेत्र में गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। बारिश से आम आदमी खुश दिखा। किसानों ने भी खुशी जताई। किसानों का कहना था कि मौजूदा समय वह धान की पनीरी लगाने में जुटे हैं। ऐसे में बारिश का होना सोने पे सुहागा है। संवाद
विज्ञापन

बारिश के बाद लोगों का गर्मी से राहत मिली
विजयपुर। क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश के बाद लोगों का गर्मी से राहत मिली है। काफी दिनों से गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था, लेकिन बारिश के बाद मौसम ने करवट बदली। क्षेत्र के लोगों ने बताया गर्मी के बीच बिजली की भी भारी कटौती चल रही थी। हम लोग काफी परेशानी से जूझ रहे थे। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन

बारिश से किसानों को मिली राहत
धान रोपाई की तैयारी में मिलेगी मदद
अरनिया। बारी बारिश से किसानों को लाभ पहुंचा है। वहीं लू व भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। हालांकि मंगलवार बाद दोपहर छाये बादल छटने के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। इसके चलते फिर से लोगों को गर्मी महसूस होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर रात से बादलों का जमावड़ा रहने से भी मौसम सुहावना बना रहा।
दूसरी ओर राम सिंह, अजय सैनी, अमित कुमार, दलीप चंद, मनोहर लाल व गुरदीप सिंह आदि क्षेत्र के किसानों के अनुसार सोमवार देर रात को हुई बारिश से यहां खुश्क पड़े खेतों में नमी लौटी है। यह बारिश धान रोपाई की तैयारी में भी कारगर सिद्ध होगी। क्योंकि धान रोपाई से पहले उक्त भूमि की बुआई करना जरूरी है। ताकि खेतों में उगी घास को खत्म की जा सके। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो रोपी गई धान में अंतिम पड़ाव तक घास ही उगी रहती है, जिससे उत्पादन में यह घास बाधा बनी रहती है।
बारिश से मौसम हुआ सुहाना
सोमवार की रात हुई बारिश से किसानों में भी खुशी
आरएस पुरा / मीरां साहिब। सोमवार रात हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। इसके चलते मंगलवार मौसम सुहाना बना रहा। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से हर कोई परेशान था। रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस वाली गर्मी राहत मिली।
कई दिनों से गर्मी चरम पर होने पर हर कोई परेशान था। गर्मी से निजात के लिए किसान या आम आदमी, हर कोई बारिश को लेकर प्रार्थना में लगा था। रात को बूंदाबांदी शुरू हुई, रिमझिम बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। रमण शर्मा का कहना है कि बारिश से लोवोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। कई दिनों से तपती गर्मी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर को चलने वाली गर्म हवा से लोगों का जीना मुहाल था। उन्होंने कहा कि लगभग दो घंटों तक हुई बारिश से किसानों को ज्यादा लाभ तो नहीं मिलेगा, लेकिन थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। हाल में ही किसानों ने गेहूं की कटाई की, जिसके लिए अब पानी की जरूरत होने पर किसान बारिश की उम्मीद कर रहे थे।

किसान मोहन लाल का कहना है कि जिस प्रकार बारिश की जरूरत थी, नहीं हुई, लेकिन इससे धान लगाए जाने के खेत तैयार करने के लिए किसानों को कुछ राहत जरूरी मिली है। उन्होंने कहा कि बारिश से गर्मी से लोगों को कुछ हद तक जरूर राहत मिली है। किसान हरदेव सिंह का कहना है कि खेतों में लगाई सब्जियों के लिए भी बारिश को बेहतर बताया। अगर अधिक बारिश हो जाती है तो उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed