फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

अरनिया में आंधी से गिरी दीवार

विज्ञापन
weather
अरनिया। वीरवार देर शाम को चली आंधी ने कई पेड़ पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। दूसरी तरफ छत के ऊपर दीवार गिरने से एक मकान को भी क्षति पहुंची। दीवार के भार से मकान की दीवार में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम करीब नौ बजे अचानक तेज हवा चलना शुरू हो गई। मात्र दो मिनट बाद तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया। पेड़, पौधे, बिजली की तारों इस तरह से झूमने लगे मानों वह उखड़ ही जाएंगे। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के चलते लगभग सभी लोग घरों में थे। फिर भी किसी जरूरी कार्य से बाहर निकले लोगों को घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार हालांकि हमने अभी तक ताऊते नामक तूफान तो नहीं देखा, मगर इस आंधी की गति भयंकर किसी बड़े तूफान के समान थी। आंधी से बिजली के खंभों सहित कई पेड़ गिर गए, जिससे करीब अठारह घंटे तक विद्युत पूर्ति ठप रही। दूसरी ओर विद्युत आपूर्ति ठप रहने से जलापूर्ति भी ठप रही, जिससे लोगों को पानी के बीच गुजारा करना पड़ा। इसके अलावा वार्ड-सात निवासी सुनील कुमार पुत्र राजेश कुमार की छत के ऊपर बनी दीवार गिर गई, जिससे उनके मकान की दीवार में दरार आ गई। हालांकि यह आंधी करीव डेढ़ घंटे तक रही, मगर फिर भी अपनी तबाही में कोई कसर नही छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed