फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather: Orange-yellow alert of heavy rain and snowfall in 10 districts of Jammu and Kashmir

Weather : जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज-यलो अलर्ट, आपात स्थिति की तैयारी

Sun, 18 Feb 2024 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 01:07 AM IST
सार

इसमें कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, बारामुला, कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ में भारी बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में 64.5 से 115.4 मिलीमीटर तक बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
Weather: Orange-yellow alert of heavy rain and snowfall in 10 districts of Jammu and Kashmir
गुरेज में बर्फबारी - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

प्रदेश में 18 से 20 फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आधे जम्मू-कश्मीर में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, बारामुला, कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ में भारी बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में 64.5 से 115.4 मिलीमीटर तक बारिश भी हो सकती है। इसके साथ पुलवामा, श्रीनगर, बड़गाम, पुंछ, हंदबाड़ा, कुलगाम आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें संभावित स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम की सूरत में एनएच-44 जम्मू-श्रीनगर सहित प्रदेश के महत्वपूर्ण मार्ग बाधित हो सकते हैं। लोगों से यातायात एडवाइजरी के तहत यात्रा करने की सलाह दी गई है। बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में अधिक एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की है।

विज्ञापन


जम्मू में इस अवधि के दौरान 15.6 ससे 64.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 फरवरी को कश्मीर संभाग के उत्तर, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिण कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 19 से 20 फरवरी को कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम और जिलों के मध्य और ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना के साथ दक्षिण कश्मीर के अधिकांश स्थानों (मैदानी और निचले इलाकों) में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन


जम्मू संभाग में 18 फरवरी को कई स्थानों पर गरज/बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश/हिमपात (अधिक बारिश) की संभावना है। 19 से 20 फरवरी को जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में गरज/बिजली चमकने के साथ रुक-रुककर बारिश की संभावना है। रामबन, पुंछ, डोडा और किश्तवाड़ में भारी बर्फबारी हो सकती है। भारी बर्फबारी की सूरत में सिंथन पास, मुगल रोड, साधना, राजदान पास, जोजिला आदि ऊंचे इलाकों और महत्वपूर्ण सड़कें अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के साथ रात के पारे में उछाल
जम्मू-कश्मीर में मौसम के लगातार साफ रहने के कारण अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात के पारे में भी उछाल आया है। दिन का पारा सामान्य से 7 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है, जबकि रात का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर रात का पारा शून्य से ऊपर आ गया है। गुलमर्ग में दिन का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 7.9 और शुक्रवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


जम्मू में शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 23.3, बनिहाल में सामान्य से 10.2 डिग्री चढ़कर 22.0, बटोत में सामान्य से 7.2 डिग्री चढ़कर 18.7, कटड़ा में 2.8 और भद्रवाह में सामान्य से 9.2 डिग्री चढ़कर 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 15.5, पहलगाम में सामान्य से 6.7 डिग्री चढ़कर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed