फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: आंधी और बारिश से खंभे-तार टूटे पंगदाैर में मकान पर गिरा टावर

विज्ञापन
weather news
- जिले में दोपहर 12 बजे तक ठप रही बिजली आपूर्ति, दूरसंचार सेवाएं भी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में बीते रविवार रात आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई इलाकों में खंभे और तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। सीमावर्ती गांव पंगदौर में बीएसएनएल टावर एक मकान पर गिर गया। छत को नुकसान पहुंचने के साथ चहारदीवारी गिर गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
ग्रामीण अक्षय कुमार, बंटी सिंह, राजकुमार ने बताया कि टावर गिरने के बाद मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द टावर हटाने तथा सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों में सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। शहरवासी राहुल, अमन, नरेश के अनुसार बिजली बाधित रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रात परेशानी में गुजरी। पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य भी प्रभावित रहे। मोबाइल चार्ज न होने से संचार संबंधी दिक्कतें भी झेलनी पड़ीं। इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे ऑनलाइन कामकाज, बैंकिंग सेवाएं तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। बिजली विभाग के अधिकारी राजीव के अनुसार टीमों ने सुबह से ही क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। दोपहर तक अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आम की फसल को नुकसान, पेड़ों से गिरे फल
आंधी और तेज बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कच्चे आम पेड़ों से गिर गए हैं। किसान तरसेम लाल, बचन लाल, कृष्ण लाल का कहना है कि पहले ही मौसम की मार से फसल प्रभावित थी। अब आंधी ने बची उम्मीद भी तोड़ दी है। बागवानों ने कहा कि लाखों रुपये देकर ठेके पर आम के बगीचे लिए हुए हैं। फसल खराब होने से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों व बागवानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed