{"_id":"68a3971375db892951063d99","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-lko1027-689013-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, रास्ते रहे बंद, अरनिया में बवंडर, पुंछ में तीन मकान ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, रास्ते रहे बंद, अरनिया में बवंडर, पुंछ में तीन मकान ढहे
विज्ञापन
-रामबन में दो घंटे ठप रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मुगल व सिंथन रोड बंद, मौसम सुधरने के बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर यात्रा करने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारी बारिश से पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त है। मौसम का कहर सबसे ज्यादा रास्तों पर पड़ा है। रामबन में पस्सियां गिरने से सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। मुगल रोड को भी दोपहर बाद बंद करना पड़ा। किश्तवाड़ में सिंथन रोड भी बंद है। मुख्य रास्तों को जोड़ने वाले मार्ग भी कई जगह बंद हैं। यातायात विभाग ने वाहन चालकों और यात्रियों को मौसम में सुधार होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।
सोमवार सुबह श्रीनगर, कुपवाड़ा, बारामुला, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में भारी बारिश हुई। जम्मू संभाग के सांबा, कठुआ, पुंछ, रामबन, उधमपुर और राजोरी में भी भारी बारिश हुई। कश्मीर और जम्मू दोनों के ही पहाड़ी जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। राजोरी, पुंछ, सांबा व कठुआ में हालात ज्यादा खराब हैं। राजोरी में एक युवक पानी में बह गया। पुंछ जिले में पानी से स्टेडियम भर गया। जिले में तीन मकान ढह गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सांबा और कठुआ में धान व पहाड़ी इलाकों में मक्की की फसल को नुकसान हुआ है।
बिजली गिरी, लोग समझे बादल फटा, जान बचाकर भागे
कुपवाड़ा के वारनोव वन क्षेत्र में बिजली गिरने से दहशत फैल गई। लोग बादल फटने की आशंका के चलते सुरक्षित स्थानों की ओर भाग निकले। बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बादल फटने की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण जम्मू संभाग के सभी स्कूल आज भी बंद रहेंगे
जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार को बंद रहे। 19 अगस्त को भी संभाग के सभी स्कूल बंद रहेंगे। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत आदेश जारी किया है।
नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील
मौसम विभाग श्रीनगर ने कश्मीर व जम्मू संभाग के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों से नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की गई है। पुलवामा और अनंतनाग जिलों में पुलिस ने आम जनता की सुविधा और अप्रिय घटना से बचने के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित किए गए हैं। पुलवामा पुलिस ने लोगों को 19 अगस्त तक झेलम नदी और स्थानीय नालों के पास रहने वाले लोगों को जल निकायों या उनके आसपास नहीं जाने का आग्रह किया है।
राजोरी में नदी पार करते समय बहा युवक
राजोेरी शहर के दस्सल कराईयां में नदी पार समय आतिफ शाह (20) बह गया। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाया लेकिन आतिफ का पता नहीं चला।
अरनिया में बवंडर से बिजली के 16 खंभे उखड़े
अरनिया के ब्यासपुर परलाह गांव में बवंडर के साथ बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचा। इलाके में बिजली के 16 खंभे और दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोग इसे चक्रवात बताते रहे लेकिन मौसम विभाग ने इससे इन्कार किया है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 20-25 किमी प्रति घंटा ही दर्ज हुई।