{"_id":"67ef06714126aefbb70764d4","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-lko1027-580819-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर में मौसम सुहावना, जम्मू में तपिश बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर में मौसम सुहावना, जम्मू में तपिश बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ और नौ अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर में बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा 20 डिग्री से नीचे है। रात को भी ठंडक कायम है। वहीं, जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ रही है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। आठ और नौ अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
श्रीनगर में दिन का पारा 17.2 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 1.4 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.6 और न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास बड़ रहा है। यहां दिन का पारा सामान्य से 2.0 डिग्री चढ़कर 32.1 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में दिन का पारा 23.6, बटोत में 24.3, कटड़ा में 30.2 और भद्रवाह में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।