फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: प्रदेश में पांच दिनों में 30% अधिक बारिश ने जल निकायों में फूंकी जान

विज्ञापन
weather news
- जम्मू-कश्मीर में 10 मार्च से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बीते पांच दिनों में औसत से 30 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे झेलम और अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ा है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 25.4 मिलीमीटर की औसत वर्षा के मुकाबले जम्मू-कश्मीर में एक से 5 मार्च तक 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
सबसे अधिक वर्षा (68% अधिक) बांदीपोरा में हुई। आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर, बडगाम, बारामुला, डोडा, कुपवाड़ा, पुलवामा, राजोरी, शोपियां व उधमपुर सहित नौ जिलों में सामान्य से 20 से लेकर 59 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

हालांकि रियासी, सांबा और कठुआ में इस अवधि के दौरान कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार, रामबन, किश्तवाड़ व बांदीपोरा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान अनंतनाग, गांदरबल, जम्मू, कुलगाम व पुंछ में सामान्य वर्षा दर्ज की गई। हाल ही में हुई बारिश ने कश्मीर में जल निकायों को रिचार्ज कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार, राम मुंशी बाग में झेलम नदी वीरवार शाम तक 3.60 फुट पर बह रही थी, जो जलस्तर में वृद्धि दर्शाती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 10 मार्च से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार है। 10 और 11 मार्च को पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 12 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि 13 और 14 मार्च को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed