{"_id":"686c2cc8831895dd5f01a6ca","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jmu1041-654869-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुंछ में बारिश का कहर, बेलाबाला नाले में \nबाढ़ की चपेट में आने से ग्रामीण की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुंछ में बारिश का कहर, बेलाबाला नाले में बाढ़ की चपेट में आने से ग्रामीण की माैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कई भेड़-बकरियां बहीं, मंडी-लोरन मार्ग बाधित
- एक घंटे में बरसा 50 मिलीमीटर पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में सोमवार शाम को भारी बारिश ने कहर बरपाया। गांव लोरन में बेलाबाला नाले में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से भेड़-बकरियां चरा रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई। शव पानी कम होने के बाद पत्थरों के नीचे से बरामद कर लिया गया है। बाढ़ में कई भेड़-बकिरयों के बहने की भी सूचना है।
मृतक की पहचान गुलाम मोहम्मद (55) निवासी बटलकोट लोरन के रूप में हुई है। भारी बारिश से मंडी-लोरन सड़क बाधित हो गई। इससे दोनों तरफ कई वाहन और यात्री फंस गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार मंडी अशफाक हुसैन, पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लोक निर्माण विभाग को सूचित कर जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया गया। मलबा हटाने के बाद फंसे वाहनों को निकाला गया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब छह बजे मंडी तहसील के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।
माैसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डाॅ. मुिख्त्यार अहमद ने बताया कि पुंछ के मंडी इलाके में एक घंटे के भीतर करीब 50 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे बेलाबाला नाले में अचानक बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में बाढ़ के साथ भारी मात्रा में मलबा और लकड़ी आने से नाले पर बनी पुलिया बाधित हो गई। नाले के किनारे भेड़-बकरियां चरा रहे गुलाम मोहम्मद चपेट में आने से मलबे के साथ बह गए। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।