फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू संभाग में मूसलाधार बारिश, कई जगह जलभराव, नदी-नाले उफान पर

विज्ञापन
weather news
- कटड़ा में 65.2 एमएम बरसा पानी, चाॅपर सेवा पांच घंटे प्रभावित
विज्ञापन

- तेज हवाओं से कई इलाकों में पेड़ गिरे, बिजली ढांचे को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर रहे। निचले इलाकों में जलभराव है। कई हिस्सों में कच्चे मकानों और पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाओं से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। धर्मनगरी में 65.2 एमएम बारिश के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा पांच घंटे प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, शनिवार को भी जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
जम्मू में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन दस बजे के करीब आसमान में काली घटाएं छा गईं। तेज हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और टहनियां गिरीं। कच्ची छावनी में पार्किंग के बाहर एक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा बच गया। बिजली के तारों पर गिरने से नुकसान पहुंचा है। जब पेड़ गिरा, उस समय बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं थी, जिससे कोई चोटिल नहीं हुआ। दोपहर बाद मौसम खुल गया, लेकिन शाम तक हल्के बादल छाए रहे। जम्मू में 4.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 34.0 और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 28.8, बटोत में 2.8 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान 28.1, कटड़ा में अधिकतम तापमान 30.4 और भद्रवाह में 3.0 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर में रात को बूंदाबांदी, दिन में मौसम साफ रहा
रियासी में सुबह तेज बारिश से गर्मी से राहत मिली। सांबा में भी बारिश हुई। उधमपुर में सुबह दो घंटे तक मूसलाधार बारिश से कई हिस्सों में जलभराव रहा। कठुआ में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। यहां नदी-नाले उफान पर रहे। बिलावर की सड़कों पर भारी जलभराव रहा। बिलावर के सुकराला इलाके में बिजली ढांचे को नुकसान के साथ एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। श्रीनगर समेत कई हिस्सों में रात को बूंदाबांदी हुई, लेकिन दिन में मौसम साफ रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम11.4 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.2 तथा न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed