फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू संभाग में बरसे बादल, भूस्खलन से चार घंटे बंद रहा पुंछ-जम्मू हाईवे

विज्ञापन
weather news
-छह जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में शुक्रवार को झमाझम बादल बरसे। इससे गर्मी से राहत मिली है। जम्मू और श्रीनगर में लगातार तापमान एक जैसा चल रहा है। धुंध और खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा लगातार प्रभावित है। वहीं, भूस्खलन से पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे बंद रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छह जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इससे भूस्खलन, बाढ़ और पहाड़ों से पत्थर गिर सकते हैं। कश्मीर में आगामी मानसून का अधिक प्रभाव नहीं दिख सकता है, क्योंकि पीर पंजाल रेंज से मानसून आगे नहीं बढ़ा है। जम्मू में शुक्रवार को दिन भर गर्मी के बाद शाम छह बजे झमाझम बारिश हुई। हालांकि दिन में आर्द्रता का प्रतिशत (उमस) 72 रहा। यहां दिन का तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 30.4, बटोत में 26.8, कटड़ा में 30.7 और भद्रवाह में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधमपुर, रियासी, राजोरी, कटड़ा सहित अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल बरसे।
विज्ञापन

कश्मीर में तपिश, 34 से 35 डिग्री चल रहा पारा
कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी सूखा खत्म हुआ, लेकिन गर्मी और उमस का अहसास बरकरार है। कई हिस्सों में दिन का पारा 34 से 35 डिग्री चल रहा है। शुक्रवार को राजधानी श्रीनगर में मौसम साफ रहने से दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 34.2 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम 16.9 तथा गुलमर्ग में अधिकतम 23.4 व न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed