{"_id":"6ae83e88b856610d0d0f20cd","slug":"ram-madhav-s-jammu-visit-tomorrow-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मंत्रिमंडल विस्तार से उठे सियासी तूफान के बीच जम्मू पहुंचेंगे राम माधव, क्या बनेगी नई रणनीति?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मंत्रिमंडल विस्तार से उठे सियासी तूफान के बीच जम्मू पहुंचेंगे राम माधव, क्या बनेगी नई रणनीति?
Mon, 02 Nov 2026 01:11 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:11 PM IST
सार
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव कल जम्मू दौरे पर पहुंचेंगे और मौजूदा राजनीतिक हालात पर पार्टी नेताओं के साथ अहम चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
राम माधव
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव कल जम्मू दौरे पर पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को जम्मू-कश्मीर की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान वह प्रदेश के राजनीतिक हालात को लेकर पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें और चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
राम माधव का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर राजनीतिक हलचल और अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं तेज हैं। मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किए जाने के बाद पार्टी के भीतर उठ रहे सवालों और बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच उनके दौरे पर सबकी नजरें रहेंगी।
विज्ञापन