{"_id":"66380fababfc8557150278a4","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-354476-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल, आने वाले दिनों में सताएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल, आने वाले दिनों में सताएगी गर्मी
विज्ञापन
जम्मू में 36 डिग्री तो श्रीनगर में 23.5 डिग्री पहुंचा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मई की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। गत अप्रैल के लगभग ठंडा रहने के बाद तापमान में तेजी से उछाल आ रहा है। जम्मू समेत कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कश्मीर में भी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। जम्मू में रविवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर मौसम खुला रहा। यहां दिन का तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बनिहाल में अधिकतम पारा 25.4, बटोत में 26.6, कटड़ा में 33.2, भद्रवाह में 25.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23.5, गुलमर्ग में 13.0 और पहलगाम में 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।