फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, तीन दिन येलो अलर्ट

विज्ञापन
weather news
आज से 29 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, कश्मीर में ज्यादा प्रभाव
विज्ञापन

- भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे और अन्य सड़कें हो सकती हैं प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 अप्रैल तक भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने तीन दिन तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। कश्मीर घाटी सहित जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस दौरान 64.5 से 115.4 और कुछ जिलों में 115.5 से 204.5 मिलीमीटर तक बारिश होने के आसार हैं। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। बर्फबारी की सूरत में जोजिला, सिंथन पास, मुगल रोड, राजदान पास आदि मार्ग 28 अप्रैल को प्रभावित हो सकते हैं। खराब मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका है। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, कश्मीर में भारी बारिश के कारण झेलम और अन्य नदी-नालों में जलस्तर बढ़ेगा, जिससे उक्त अवधि में जल निकायों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी कृषि संबंधी गतिविधियां निलंबित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


------
शाम को तेज हवाएं चलने के साथ हुई बारिश
श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार दोपहर तक धूप खिली रही। लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। श्रीनगर में दिन का पारा 23.0 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम 5.2 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को बादल छा गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे तेज हवाएं चलने के साथ बारिश शुरू हो गई। यहां अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 25.2, बटोत में 23.3, कटड़ा में 31.1 और भद्रवाह में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed