फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से पारा गिरा

विज्ञापन
weather news
कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा बाधित, आज मतदान पर भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वीरवार को बारिश और बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री तक गिरा है। कटड़ा में दोपहर तक बारिश से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर भी 19 व 20 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 21 से 25 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 26 और 27 अप्रैल को फिर बारिश हो सकती है।

चुनाव को सुचारू रूप से करवाने के लिए प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन सक्रिय किए गए हैं। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में वीरवार सुबह से ही बारिश जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इससे कश्मीर में फिर ठंड बढ़ी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 17.7 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.7 और न्यूनतम तापमान 7.2 व गुलमर्ग में दिन का पारा 6.4 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कठुआ में सुबह 11 बजे तेज बारिश हुई। रियासी में दोपहर 12 से 2 बजे तक बारिश हुई। राजोरी में रुक-रुककर बारिश से ठंड का अहसास हुआ है। जम्मू में दोपहर तक बादलों के साथ बूंदाबांदी हुई। लेकिन शाम को मौसम साफ हो गया था। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री गिरकर 28.2 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री गिरकर 15.0, बटोत में सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 16.5, कटड़ा में सामान्य से 6.7 डिग्री गिरकर 23.5 और भद्रवाह में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार की शाम 5.30 बजे तक बनिहाल में 15.4 मिलीमीटर, गुलमर्ग में 11.0, पहलगाम में 10.6, कटड़ा में 6.4, बटोत में 5.6, भद्रवाह में 4.8, श्रीनगर में 2.5, जम्मू में 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed