फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: प्रदेश में बारिश-बर्फबारी, थन्नामंडी में बिजली गिरने से माता-पिता व बच्ची सुलझी

विज्ञापन
weather news
कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित, 20 मार्च तक साफ रहेगा मौसम, तपिश का अहसास बढ़ेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को थन्नामंडी (पुंछ) में बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे माता-पिता समेत बच्ची झुलस गई। तीनों को जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया है। गुलमर्ग, पुंछ समेत कई पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी हुई है। श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाकों में दोपहर बाद से बारिश का सिलसिला जारी रहा। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में बारिश हुई। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर बर्फबारी हुई है। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित रही।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 20 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, जिससे पारे में उछाल आएगा। वहीं, रियासी में हल्की बारिश हुई। उधमपुर में कुछ देर के लिए मूसलाधार बारिश से निचले इलाके जलमग्न हुए। कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं। किश्तवाड़ में बारिश हुई। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहे और यहां अधिकतम तापमान 21.8 व मंगलवार की रात का पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 12.6 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में मंगलवार की रात का पारा माइनस 0.5, गुलमर्ग में माइनस 1.2, लेह में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed