{"_id":"65f0d42c1d4e41de4e096574","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-320830-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में पारा 26 डिग्री पार तपिश का अहसास बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में पारा 26 डिग्री पार तपिश का अहसास बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पिछले कुछ दिनों से मौसम के साफ रहने के कारण जम्मू समेत कई जिलों में दिन के पारे में उछाल आया है। जम्मू में तपिश का अहसास बढ़ने से ठंडे इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग शुरू हो गया है। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 26.8 और सोमवार की रात का पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर मौसम खुला रहा। दोपहर को धूप में तपिश का अहसास बढ़ा है। प्रदेश के लगभग हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। कश्मीर में भी धूप खिली रही। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 18.7 और सोमवार की रात का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में ठंडक कायम है और यहां दिन का तापमान 3.7 और न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 20.4, बटोत में 18.9, कटड़ा में 25.0 और भद्रवाह में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में सोमवार की रात का तापमान 1.7, गुलमर्ग में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।