{"_id":"671ecbdc97e0f8ac0703a8d7","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1006-470940-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश में आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश में आज बारिश के आसार
विज्ञापन
- मौसम में बदलाव की सूरत में बढ़ेगी सर्दी
- घाटी में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 28 से 30 अक्तूबर के बीच बारिश और हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव की सूरत में सर्दी में वृद्धि होगी। इससे लंबे समय से चल रहे शुष्क मौसम से राहत मिलेगी। कश्मीर के सभी जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग के पारे में भी गिरावट आई है। इस बीच रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा।
जम्मू में दिनभर साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 28.0, बटोत में 25.5, कटड़ा में 29.6 और भद्रवाह में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 25.3 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम 2.2 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री चल रहा है।