{"_id":"660f1c7319fdd4f9b3085806","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1006-334473-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में पारा 33 डिग्री तक पहुंचा, कश्मीर में मौसम सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में पारा 33 डिग्री तक पहुंचा, कश्मीर में मौसम सुहावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ा, आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच कश्मीर में दिन में मौसम सुहावना बना हुआ है, तो रात में ठंडक कायम है। यहां अधिकतर जिलों में दिन का पारा 20 डिग्री से नीचे चल रहा है, लेकिन जम्मू में वीरवार को पारे में उछाल के साथ 33 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 11 से 15 अप्रैल के बीच भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
कश्मीर में दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को बादल छा गए थे। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 15.0 और गुलमर्ग में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 और लेह में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन भर मौसम साफ रहने के कारण गर्मी का अहसास बढ़ा है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 32.5 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यहां तड़के और रात में अभी ठंडक कायम है। बनिहाल में दिन का तापमान 20.0, बटोत में 22.6, कटड़ा में 29.8, भद्रवाह में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।