{"_id":"6681fcac5413012ab80f1e34","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1004-391429-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रहने से भक्तों को राहत
कटड़ा। बरसात का मौसम शुरू होते ही धर्मनगरी सहित त्रिकुटा की पहाड़ियों पर रविवार को भी दिनभर बादल और धुंध छाई रही। इससे हेलिकॉप्टर सेवा सुबह कुछ उड़ानें भरने के बाद प्रभावित रही। हालांकि बैटरी कार व रोपवे सेवा जारी रही। हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके श्रद्धालुओं के हाथ निराशा लगी। उन्हें पैदल ही भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। पिछले तीन-चार दिन से बारिश व धुंध के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। शाम छह बजे तक करीब 25 हजार श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार, धुंध व बादल छाए रहने के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वीकेंड को छोड़कर औसतन तीस हजार के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 32 हजार 317 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। संवाद