{"_id":"68911c433b5eb80d9f037b64","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1003-678014-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू समेत कई हिस्सों में बारिश, उमस से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू समेत कई हिस्सों में बारिश, उमस से राहत नहीं
विज्ञापन
- कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा बाधित, आज भी बारिश की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू समेत कई हिस्सों में सोमवार दोपहर बाद बारिश हुई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल पाई है। कटड़ा में रुक-रुककर बारिश से कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भी जम्मू संभाग के रियासी, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहेगा।
जम्मू में दोपहर बाद अचानक काली घटनाएं छा गईं और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, लेकिन दिन में तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 76 रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चढ़कर 34.4 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में दिन का पारा 29.4, बटोत में 27.1, कटड़ा में 29.8 और भद्रवाह में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में तपिश से पसीने छूट रहे हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 33.2 और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 26.1 और गुलमर्ग में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।