{"_id":"81653484b61fd2afb4b84fc3cd304bc1","slug":"weather-may-change-in-next-twenty-four-hours-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटों में बदल सकता है मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटों में बदल सकता है मौसम का मिजाज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। यहां पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। मानव के साथ जीव जंतु भी अब गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।
विज्ञापन
रियासत में जम्मू एवं कश्मीर संभाग के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। लद्दाख में मौसम साफ रहेगा। इस बीच हाईवे एकतरफा जारी है।
बुधवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। दिन में बाजार से खरीददारों की रौनक गायब हो गई है।
विज्ञापन
यहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बीती रात का तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जन्नत कहे जाने वाले श्रीनगर में भी पारे में उछाल आया है।
विज्ञापन
यहां दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान 15.3 और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।