फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather may change in next twenty-four hours in jammu kashmir

चौबीस घंटों में बदल सकता है मौसम का मिजाज

Wed, 29 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 29 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
weather may change in next twenty-four hours in jammu kashmir

जम्मू में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। यहां पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। मानव के साथ जीव जंतु भी अब गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।

विज्ञापन


रियासत में जम्मू एवं कश्मीर संभाग के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। लद्दाख में मौसम साफ रहेगा। इस बीच हाईवे एकतरफा जारी है।

बुधवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के  साथ हुई और दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। दिन में बाजार से खरीददारों की रौनक गायब हो गई है।
विज्ञापन


यहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बीती रात का तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जन्नत कहे जाने वाले श्रीनगर में भी पारे में उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान 15.3 और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed