{"_id":"69921b063e57cbcf860e9f4e","slug":"weather-kashmir-valley-daytime-temperature-rises-to-8-degrees-celsius-nighttime-temperatures-are-below-zero-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी का अजब मौसम: दिन का पारा 8 डिग्री ऊपर तो रात का माइनस में, आज ऊपर गिर सकती है बर्फ; जम्मू में बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी का अजब मौसम: दिन का पारा 8 डिग्री ऊपर तो रात का माइनस में, आज ऊपर गिर सकती है बर्फ; जम्मू में बादल
Mon, 16 Feb 2026 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:44 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 फरवरी की शाम को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी, file
- फोटो : ANI
विस्तार
कश्मीर घाटी में रविवार को दिन में तेज धूप रही। इससे दिन का पारा सामान्य से आठ डिग्री तक अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 फरवरी की शाम को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
17 को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 18 से 21 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 22 से 24 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन
पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
जम्मू में आज हल्के बादल छाए रहेंगे
कड़ी धूप के बीच जम्मू में आसमान साफ है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को जम्मू व ग्रामीण क्षेत्रेां में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार सुधार दिख रहा है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू में रविवार को कड़ी धूप रही और शाम को हल्की ठंड महसूस की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निदेशक ने बताया कि सोमवार को कहीं कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। 21 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।