{"_id":"5eb2fd558ebc3e907e5a79ef","slug":"weather-jammu-news-jmu209408954","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि, गेहूं की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि, गेहूं की फसल को नुकसान
Thu, 07 May 2020 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज हवाएं चलने से तपिश से राहत तो मिली लेकिन गेहूं की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे क्षेत्र में फिर ठंडक का अहसास हुआ है। पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में भी ओले गिरे। पुंछ में देर शाम को काली घटाएं छा गई थीं। जम्मू में शाम को तेज हवाएं चलीं लेकिन बारिश का इंतजार रहा।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 33.5 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 8.8, बटोत में 11.6, कटड़ा में 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला सांबा के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के कारण गेहूं की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
किश्तवाड़, भद्रवाह, कठुआ, राजोरी, उधमपुर में भी बारिश हुई। कई जगह तेज आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ। कश्मीर में भी कई हिस्सों में बारिश हुई। श्रीनगर में दिन का तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।