फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

प्रदेश में रात में ठंडक का अहसास बढ़ा

विज्ञापन
weather
जम्मू। जम्मू कश्मीर के अधिकांश जिलों में मौसम के बदलाव के साथ रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहने से इसी सप्ताह मानसून के प्रदेश से लौटने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 और 29 सितंबर को जम्मू व कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ, लेकिन रात के समय ठंडक हो रही है। जम्मू में दिन का तापमान 32.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनिहाल में दिन का तापमान 28.0, बटोत में 25.0, कटड़ा में 29.7 और भद्रवाह में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 28.9. पहलगाम में 24.6 और गुलमर्ग में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह में दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि आगामी मौसम के लगभग साफ रहने से इसी सप्ताह जम्मू कश्मीर से मानसून के लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed