फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

आज व कल भारी बारिश होने के आसार

विज्ञापन
weather
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों में सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में आसमान पर बादल छाए रहे। कठुआ जिले के पहाड़ी इलाकों में हल्की तथा मैदानी इलाकों में एक घंटे की जोरदार बारिश से जलभराव की स्थिति रही। जम्मू में भी दोपहर के समय बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कटड़ा में मौसम खराब होने के कारण वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। जम्मू में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 26. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। कटड़ा में अधिकतम तापमान 31. 3 डिग्री और श्रीनगर में 33. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 29. 1 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रदेश में केवल कटड़ा में 1.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed