{"_id":"5f35a5a98ebc3e4add1ab337","slug":"weather-jammu-city-news-jmu216494579","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीर में मौसम के लगभग साफ रहने के कारण श्रीनगर और जम्मू में वीरवार को एक समान तापमान दर्ज किया गया। दोनों ही जगहों पर 33 डिग्री से अधिक तापमान रहा, जो श्रीनगर में सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक था। जम्मू और आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन तपिश और उमस से खास राहत नहीं मिल पाई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में भी करीब 34 डिग्री तक दिन का तापमान चल रहा है। जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। इस बीच कई बार हल्की बारिश हुई। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू में 17.2 मिलीमीटर पानी बरसा। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 95 तक पहुंच जाने से उमस से हर कोई बेहाल है। जम्मू में दिन का तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 29.9 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 31.6, बटोत में 29.0 और भद्रवाह में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 14.7, गुलमर्ग में 13.5 और लेह में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में भी दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच चल रहा है।