{"_id":"66664d4ffa0b947c90062fcc","slug":"weather-in-jammu-kashmir-jammu-news-c-10-jam1008-377060-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भीषण गर्मी का प्रकोप फिर शुरू, जम्मू में पारा 40 डिग्री और कठुआ में 45 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भीषण गर्मी का प्रकोप फिर शुरू, जम्मू में पारा 40 डिग्री और कठुआ में 45 पार
विज्ञापन
जम्मू। एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार को जम्मू में पारा फिर 40 डिग्री और कठुआ में 45 डिग्री के पार चला गया। यही हाल अगले एक हफ्ते तक बना रहेगा। जम्मू और कश्मीर दोनों जगहों पर लू के थपेड़े सहने पड़ेंगे। मौसम विभाग ने 13 जून तक मौसम खुश्क रहने की चेतावनी दी है। साथ ही लू चलने को लेकर भी चेताया है।
रविवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 9.5 डिग्री रहा। जम्मू के अलावा उधमपुर, कठुआ, सांबा, रियासी, राजोरी और पुंछ में भी कड़ी धूप रही। दिनभर लोग गर्मी में झुलसे। कठुआ में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया।
बता दें कि पिछले एक हफ्ते से जम्मू संभाग में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही चल रहा था, क्योंकि संभाग के पहाड़ी इलाकों में बारिश से पारे में गिरावट आई थी। तेज हवाओं के साथ जम्मू में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। इससे मौसम में कुछ हद तक राहत थी, लेकिन अब एक बार फिर सूर्य तपने लगा है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।