फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather in jammu kahsmir

Jammu News: कश्मीर घाटी के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश

विज्ञापन
weather in jammu kahsmir
श्रीनगर। घाटी में वीरवार को मौसम का मिजाज बदला और दोपहर के बाद कुछ मैदानी इलाकों में हलकी बारिश जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। साथ ही मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिला। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साधना टॉप, जेड गली, राजधान पास, सिंथन टॉप, मर्गन टॉप, पीर की गली, फरकियां टॉप के साथ-साथ पीर पंजाल की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी हुई। इसके अलावा सोनमर्ग, अफरवट और तोसा मैदान में भी हलकी बर्फबारी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे तक कश्मीर घाटी के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। उन्होंने बताया कि मैदानी इलाकों में हलकी बारिश जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी रहेगी। पहाड़ी इलाकों में 5 इंच से अधिक बर्फबारी की संभावना है। हालांकि 10 नवंबर दोपहर के बाद से मौसम में हल्का सुधार आने की संभावना है जोकि 16 नवंबर तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed