{"_id":"58a337684f1c1b564fd846ec","slug":"weather-forcast-warns-about-snowfall-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में फिर बिगड़ेगा मौसम, बर्फबारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में फिर बिगड़ेगा मौसम, बर्फबारी की चेतावनी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से 18 से 20 फरवरी तक राज्य में भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
अगले चौबीस घंटों में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। लेह में ठंड नया रिकार्ड बनाने की ओर है। मंगलवार दूसरे दिन लगातार -16.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया, जो पिछले चार साल में फरवरी महीने में सबसे सर्द रात है। इससे पहले 9 फरवरी 2013 को लेह में न्यूनतम तापमान -18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
आगामी दिनों में खराब मौसम से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। पिछले कई हफ्तों से हाईवे एकतरफा ही बहाल है। हाईवे पर जाम की समस्या भी बरकरार है। मंगलवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए हजारों छोटे बड़े वाहनों को रवाना किया गया। बुधवार को श्रीनगर से डाउन वाहन भेजे जाएंगे। राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन