फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather clear on the second day in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर : प्रदेश में दूसरे दिन खुला मौसम, कश्मीर में दुश्वारियां बरकरार

Fri, 25 Feb 2022 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 12:11 AM IST
सार

कश्मीर के कई इलाकों में 48 घंटे बाद भी अंधेरा, कई संपर्क मार्ग बंद। श्रीनगर हवाई अड्डे से दोपहर बाद उड़ानें हुईं सामान्य। जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, फंसे हुए हल्के वाहनों को निकाला।

विज्ञापन
Weather clear on the second day in Jammu and Kashmir
demo pic - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मौसम में सुधार होने के बावजूद लोगों को दुश्वारियां कम नहीं हो पाई हैं। प्रशासन के दावे के विपरीत कश्मीर के कई इलाके पिछले 48 घंटे से अंधेरे में डूबे हुए हैं। दृश्यता कम होने के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दोपहर बाद उड़ानें बहाल हुईं। घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में रुक रुक कर बर्फबारी जारी है। 

विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन बहाल हुआ, लेकिन रास्ते में फंसे हल्के वाहनों को ही छोड़ा गया। बड़े वाहन शुक्रवार को छोड़े जाएंगे। जम्मू संभाग में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन आगामी मौसम में सुधार होगा।
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वीरवार को हल्के बादलों के साथ धूप खिली। कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी है। पर्वतीय क्षेत्रों में नियमित बर्फबारी हो रही है। राजधानी श्रीनगर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। यहां दिन का तापमान 7.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 और गुलमर्ग में माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में हल्के बादलों के साथ मौसम खुला। यहां दिन का तापमान 22.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.8, बटोत में 2.7, कटड़ा में दिन का तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 10.2, भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 और कारगिल में माइनस 9.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो उड़ानें रद्द
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर वीरवार सुबह खराब मौसम के कारण 8 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जबकि 38 उड़ानें यहां से संचालित की गईं। दोपहर बाद दृश्यता 800 मीटर से सुधर कर करीब 1500 मीटर हो गई, जिसके बाद उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया। कश्मीर घाटी में बुधवार को इस सीजन की भारी बर्फबारी हुई, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था।

 
घाटी में रेल सेवा आज से बहाल 
बनिहाल से बारामुला के बीच चलने वाली रेल सेवा को दो दिन बाद शुक्रवार को बहाल कर दिया जाएगा। बर्फबारी के कारण बुधवार को रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed