फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather change in jammu, alert for heavy snowfall and rain

अलर्टः जम्मू कश्मीर में मौसम ने ली करवट, भारी बारिश और बर्फबारी के आसार

Fri, 23 Feb 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 23 Feb 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
weather change in jammu, alert for heavy snowfall and rain
रियासत में बारिश और बर्फबारी के आसार - फोटो : AMAR UJALA

रियासत में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23 फरवरी की रात से 25 फरवरी की दोपहर तक मौसम बिगड़ा रहेगा। इसमें 24 फरवरी को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी।

विज्ञापन


खराब मौसम से जम्मू-श्रीनगर के 300 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। त्रिकुटा पहाड़ियों पर बर्फबारी की सूरत में कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा भी प्रभावित होगी। मौसम के मिजाज को देखते हुए जम्मू और कश्मीर संभाग में आपात प्रबंधन को मजबूत बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। जम्मू और कश्मीर के साथ लद्दाख के खास तौर पर कारगिल जिले में भारी बर्फबारी की आशंका है। दोनों संभागों के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी के बाद जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के संभावित इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ेगा। जम्मू और कश्मीर के मंडलायुक्तों को संबंधित जिलों में सभी जरूरी आपात प्रबंधन को सुनिश्चित बनाने को कहा गया है।

पिछले कई हफ्तों से मौसम साफ रहने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात के पारे में सामान्य से 6-7 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। जम्मू में पारा 26 डिग्री के पार चला गया था। 

हिमस्खलन आने की भी चेतावनी 

weather change in jammu, alert for heavy snowfall and rain
avalanche - फोटो : FILE PHOTO

एसएएसई संस्थान ने बारामुला, गुलमर्ग, फुर्कियां-जेड गली और कुपवाड़ा-चौकीबाल-टंगधार, पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंादरबल कारगिल और लेह जिले, बंदीपोरा-कान्जलवान-गुरेज सेक्टर और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को कम खतरे के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। हिमस्खलन संभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 

स्थान     न्यूनतम तापमान
कारगिल   माइनस 7.2
लेह       माइनस 6.1
गुलमर्ग    माइनस 5.4
पहलगाम  माइनस 2.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed