अलर्टः जम्मू कश्मीर में मौसम ने ली करवट, भारी बारिश और बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23 फरवरी की रात से 25 फरवरी की दोपहर तक मौसम बिगड़ा रहेगा। इसमें 24 फरवरी को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी।
खराब मौसम से जम्मू-श्रीनगर के 300 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। त्रिकुटा पहाड़ियों पर बर्फबारी की सूरत में कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा भी प्रभावित होगी। मौसम के मिजाज को देखते हुए जम्मू और कश्मीर संभाग में आपात प्रबंधन को मजबूत बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। जम्मू और कश्मीर के साथ लद्दाख के खास तौर पर कारगिल जिले में भारी बर्फबारी की आशंका है। दोनों संभागों के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी।
बर्फबारी के बाद जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के संभावित इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ेगा। जम्मू और कश्मीर के मंडलायुक्तों को संबंधित जिलों में सभी जरूरी आपात प्रबंधन को सुनिश्चित बनाने को कहा गया है।
पिछले कई हफ्तों से मौसम साफ रहने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात के पारे में सामान्य से 6-7 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। जम्मू में पारा 26 डिग्री के पार चला गया था।
हिमस्खलन आने की भी चेतावनी
एसएएसई संस्थान ने बारामुला, गुलमर्ग, फुर्कियां-जेड गली और कुपवाड़ा-चौकीबाल-टंगधार, पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंादरबल कारगिल और लेह जिले, बंदीपोरा-कान्जलवान-गुरेज सेक्टर और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को कम खतरे के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। हिमस्खलन संभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 7.2
लेह माइनस 6.1
गुलमर्ग माइनस 5.4
पहलगाम माइनस 2.7