फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather : Bright sunshine in Jammu and snowfall in Kashmir

Weather : जम्मू में चटख धूप और कश्मीर में बर्फबारी, 10 दिसंबर तक जारी रहेगा घाटी के मौसम में उतार-चढ़ाव

Sat, 02 Dec 2023 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 01:15 AM IST
सार

इस दौरान जम्मू संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में जहां सुबह से धूप खिली रही, वहीं कश्मीर के पर्यटन स्थलों सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
Weather : Bright sunshine in Jammu and snowfall in Kashmir
गुलमर्ग में बना ग्लास इग्लू - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। इस दौरान जम्मू संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में जहां सुबह से धूप खिली रही, वहीं कश्मीर के पर्यटन स्थलों सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पुंछ के पीर पंजाल श्रृंखला में भी अनमोल तोहफे बरसे। पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। सोनमर्ग पहुंचे सैलानियों ने जादुई मौसम का जमकर आनंद लिया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 दिसंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। उधर, लेह में शरीर को कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। 

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध पर्यटन और स्कीइंग स्थल गुलमर्ग में भी बर्फबारी हुई है। यहां पहुंचे पर्यटकों का कहना था कि उन्हें बर्फबारी देखने का बेसब्री से इंतजार था। लद्दाख के ऊंचे इलाकों में भी सफेद चादर बिछी है। इसके अलावा सोनमर्ग, टंगमर्ग, खिलनमर्ग, यूसमर्ग और नागमर्ग सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से घाटी के तापमान में गिरावट आई है। मौसम में बदलाव से कश्मीर में तीन सप्ताह का शुष्क दौर खत्म हो गया है। इस बीच दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। श्रीनगर में 16.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 10.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2, पहलगाम में 0.5, कुपवाड़ा में 2.6, कोकरनाग में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गांदरबल जिले के कंगन गुंड, कुलन, गगनगीर, सोनमर्ग और जोजीला में बारिश हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में बीकन की टीम सड़कों से बर्फ हटाने के काम में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में मौसम साफ रहा और यहां दिन का पारा 23.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.0, बटोत में 5.3, कटड़ा में 9.6 और भद्रवाह में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शरीर को कंपकंपा देने वाली ठंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


कुपवाड़ा में हिमस्खलन का खतरा
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। कुपवाड़ा जिले में समुद्र तल से 2800 मीटर ऊपर कम खतरे के स्तर वाला हिमस्खलन होने की आशंका है। जेकेडीएमए ने संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन-संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed