फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather becomes disaster in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में मौसम बना आफत: मलबा गिरने से दो घंटे बंद रहा हाईवे, राजोरी में युवक बहा; आज भी स्कूल बंद

Tue, 19 Aug 2025 12:53 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 19 Aug 2025 12:53 AM IST
सार

कश्मीर और जम्मू दोनों के ही पहाड़ी जिलों में जमकर बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। राजोरी, पुंछ, सांबा व कठुआ में हालात ज्यादा खराब हैं। जम्मू संभाग के तमाम निजी एवं सरकारी स्कूल कल बंद रहे, आज भी रहेंगे।

विज्ञापन
Weather becomes disaster in Jammu and Kashmir
सड़क पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मौसम आफत बन गया है। सोमवार को पस्सियां (मलबा) गिरने से मुगल रोड दोपहर बाद बंद कर दिया गया। रामबन में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे बंद रहा। किश्तवाड़ सिंथन रोड भी बंद है। राजोरी में एक युवक पानी में बह गया।

विज्ञापन

कश्मीर और जम्मू दोनों के ही पहाड़ी जिलों में जमकर बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। राजोरी, पुंछ, सांबा व कठुआ में हालात ज्यादा खराब हैं। जम्मू संभाग के तमाम निजी एवं सरकारी स्कूल कल बंद रहे, आज भी रहेंगे। रामबन के पास हाईवे पर पस्सियां गिरने से सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हाईवे बंद रहा। कुपवाड़ा के लोलाब के वारनोव वन क्षेत्र में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। लोग बादल फटने की आशंका के चलते सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। पुंछ जिले में पानी से स्टेडियम भर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सांबा और कठुआ में धान व पहाड़ी इलाकों में मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। सोमवार सुबह श्रीनगर, कुपवाड़ा, बारामुला, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में भारी बारिश हुई। जम्मू संभाग के सांबा, कठुआ, पुंछ, रामबन, उधमपुर और राजोरी में भी बादल जमकर बरसे। यातायात अधिकारियों ने वाहन चालकों और यात्रियों को मौसम में सुधार होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर यात्रा न करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

नदी-नालों के पास न जाने का आग्रह
मौसम विभाग श्रीनगर ने कश्मीर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पुलवामा और अनंतनाग जिलों में पुलिस ने आम जनता की सुविधा और अप्रिय घटना से बचने के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है। पुलवामा पुलिस ने लोगों को 19 अगस्त तक झेलम नदी और स्थानीय नालों के पास रहने वाले लोगों को जल निकायों या उनके आसपास न जाने का आग्रह किया है। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed