{"_id":"599da6534f1c1b3e6b8b46f8","slug":"weather-alert-of-rain-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में वीरवार से भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में वीरवार से भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
बारिश के लिए जारी हुआ अलर्ट
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू में बुधवार सुबह बारिश के बाद तपिश और उमस ने परेशान किया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के साथ दिन का पारा सामान्य से 2 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटों में जम्मू के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कटड़ा में बारिश से कटड़ा-सांझी छत चापर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार तड़के शहर और आसपास के कई हिस्सों में बारिश से जलभराव हो गया। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। इस बीच हल्के बादल भी छाए रहे। दोपहर को तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। जम्मू में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 74 रहा। पिछले कई हफ्तों से यह प्रतिशत 70-80 के बीच चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में पिछले चौबीस घंटों में 6.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री चढ़कर 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में सबसे अधिक 26.9 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान एक डिग्री चढ़कर 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन