फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

गर्मी के चलते लोगों ने घरों से निकलना बंद किया

विज्ञापन
weather
अखनूर। क्षेत्र में बढ़ते तापमान से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में दोपहर का तापमान 40 डिग्री हो गया है। कई लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। अखनूर, ज्यौड़ियां, खौड़, चौकी चोरा में लोगों की आवाजाही सोमवार को कम रही। बाजार सूने रहे। गर्मी और तपिश के चलते निजी वाहन भी कम चले।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस सीजन के चार-पांच दिन में गर्मी से बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से भी दो चार होना पड़ रहा है। इसमें लोग घरों में ही दुबक करके रहने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि इस सीजन में पहली बार तापमान 40 के पहुंचने पर गर्मी से बुरा हाल है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से बाजार सुनसान
विजयपुर। क्षेत्र में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस कारण लोग काफी परेशान हैं। बढ़ती गर्मी के कारण बाजार सुनसान हैं, दुकानदारों में मंदी का दौर शुरू हो गया है। दुकानदारों ने बताया कि गर्मी के कारण ग्राहक कम आ रहा है, जिस कारण मंदी का दौर शुरू हो गया है। गर्मी के कारण छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी परेशानियों से जूझ रहे हैं। क्योंकि इस समय गर्मी के साथ-साथ मक्खी मच्छरों में भी इजाफा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed