{"_id":"61bccecc602cf1301f385198","slug":"weather-akhnoor-news-jmu2500332178","type":"story","status":"publish","title_hn":"परगवाल में सीजन का पहला कोहरा पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परगवाल में सीजन का पहला कोहरा पड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। सीमा क्षेत्र के लोगों की शुक्रवार की सुबह सीजन के पहले कोहरे के साथ शुरू हुई। हालांकि दोपहर तक धीरे-धीरे कोहरा छंट गया। इसने लोगों को कंपकपाती ठंड का अहसास दिलाया। कोहरे से सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियां रेंगती दिखीं।
कोहरा पड़ने से कपड़ों वाली दुकान में खरीदारी करने वालों की तादाद बढ़ गई। इससे दुकानदार भी खुश दिखे। दुकानदार मूलराज ने कहा कि दिसंबर बीतने को है, लेकिन उनके काम में गर्म कपड़ों जैसे टोपी, स्कार्फ आदि की बिक्री में इतनी तेजी नहीं थी। शुक्रवार को पडे़ सीजन के पहले कोहरे से गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। सुरिंद्र सिंह ने कहा कि सर्दी के बावजूद दोपहर को खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी, लेकिन सुबह पड़े कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग सर्दी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में और घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई। ज्ञात रहे क्षेत्र दरिया चिनाब के साथ सटा होने के कारण यहां काफी घना कोहरा पड़ता है। इस सीजन दिसंबर बीतने को है। वहीं सीजन का पहला कोहरा पड़ने से यहां इसकी काफी चर्चा रही।
------
बढ़ती सर्दी में बरतें सावधानी
1. घने कोहरे में किसी भी वाहन में अग जा रहे हैं तो हेड लाइट जलाकर चलें।
1. बंद कमरे में अंगीठी जलाकर न रखें। अगर अंगीठी जताते हैं तो इसकी गैस के बाहर निकलने के लिए खिड़की खुली रखें।
2. हीटर जलाकर अगर सोते हैं तो कमरे की खिड़की खोल कर रखें। ताकि अंदर और बाहर की हवा आती जाती रहे।
3. रजाई कंबल में लेटे रहने के बाद अगर उठें तो खुद को गर्म कपड़े से ढक लें।
4.