फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weast

डंपिंग साइट से दोपहर बाद उठा कचरा

विज्ञापन
weast
रघुनाथ बजार के चौक से खुले मे नगर िनगम का वहान गंदगी लेकर वहान जाता हुअा
जम्मू। सोमवार को डंपिंग साइट से कचरा दोपहर बाद उठा है। कृष्णा नगर, वेयरहाउस तवी पार्क, डीसी रोड समेत अन्य जगहों से कचरा दोपहर तक बिखरा रहा। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी आई है। रविवार को भी छुट्टी होने के चलते ऐसी ही हालत रही थी।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को भी कचरा ज्यादा होने के कारण लोग परेशान हुए। अकसर छुट्टी के दिन डंपिंग साइट में कचरा उठाने नगर निगम के वाहन नहीं आते हैं। इस कारण गंदगी बढ़ती है। घरों से कचरा डंपिंग साइट में फेंका जाता है। डंपिंग साइट की सफाई न होने पर लोगों की ओर से भी नगर निगम को फोन कर सूचना दी गई। इसके बाद नगर निगम ने वाहनों के माध्यम से डंपिंग साइटों को ठीक करवाया गया है। लोगों का कहना है कि अवकाश के दिन कचरा नहीं उठाया जाता है। कचरा डंपिंग साइट में ही बिखरा रहता है। दुर्गंध से काफी परेशानी आती है। नगर निगम रूटीन में सफाई करवाए। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सलीम खान ने कहा कि समस्या का निदान किया जाएगा। डंपिंग साइट को साफ करवा दिया गया है।
विज्ञापन

रघुनाथ मंदिर चौक में वाहन ने गिराया कचरा
जम्मू। रघुनाथ मंदिर चौक में कचरे से भरे वाहन ने सड़कों को खूब गंदा किया। वाहन में कचरे को ढकने के लिए तिरपाल नहीं लगाई गई थी। इस कारण जैसे ही वाहन तेज गति से चला तो उससे कचरा सड़क पर बिखर गया। इस कारण दुकानदार काफी परेशान हुए। बाद में सफाई कर्मचारी ने सफाई कर कचरे को कूड़ेदानों में डाला है। शहर से गुजरने वाले वाहनों को नगर निगम की ओर से कचरे को ढकने के लिए तिरपाल मुहैया कराए गए हैं लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed