फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   we want friendly ties with neighbours including pak: rajnath

हम पाक और पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं: राजनाथ

Thu, 02 Jul 2015 03:34 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Thu, 02 Jul 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
we want friendly ties with neighbours including pak: rajnath

दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पाकिस्तान समेत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं। लेकिन इस्लामाबाद को भी इस दृष्टिकोण के बारे में सोचना होगा।

विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,'हमने शपथ ग्रहण समारोह वाले दिन ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। अगर हमें पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते नहीं सुधारने होते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को निमंत्रण नहीं भेजते।'
विज्ञापन


अमरनाथ गुफा में शिवलिंग के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि,'यह पाकिस्तान समेत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने के लिए भारत की ओर से एक ईमानदार प्रयास था। '
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं दिल की गहराई से कहना चाहता हूँ कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश है। हम पाकिस्तान समेत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ ना केवल अच्छे बल्कि मित्रतापूर्ण संवंध चाहता हूं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि हम दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं। उसी तर्ज पर कहना चाहूंगा कि हम पाकिस्तान के साथ दोस्ताना संबंध चाहते हैं।'


राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के बाद ही अफ्स्पा पर कोई फैसला होगा। वहीं राजनाथ सिंह ने हुर्रियत से बातचीत की किसी भी आकलन को खारिज किया है। गृहमंत्री ने कहा कि हुर्रियत से बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed