फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   way to vaishno devi bhavan closed remain closed for five hours

भवन जाने का नया मार्ग पांच घंटे बंद रहा

Sun, 10 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Sun, 10 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
way to vaishno devi bhavan closed remain closed for five hours

अर्द्धकुंवारी और भवन के बीच नया मार्ग रविवार को पांच घंटे के लिए बंद रहा। इस दौरान केवल पुराने मार्ग से यात्रा जारी रही। बैटरी कार का आवागमन बिल्कुल ठप रहा। इससे उन यात्रियों को दिक्कतें हुई जो पैदल भवन तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें दिन भर इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल, अर्द्धकुंवारी और भवन के बीच नए ट्रैक पर बारिश के दौरान यात्रा खतरनाक हो जाती है। कई बार श्राइन बोर्ड से इसकी शिकायत की गई। इसके चलते बरसात से पहले बोर्ड ने इस मार्ग को दुरुस्त करने का फैसला किया है। इसी सिलसिले में एक महीने तक लगातार सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक इस मार्ग से यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड ने घोषणा की है कि जो यात्री बैटरी कार के बिना भवन तक नहीं पहुंच सकते हैं, वे अपनी यात्रा शाम चार बजे के बाद ही करें। बता दें कि नए मार्ग की मरम्मत कार्य के कारण यात्रा पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। क्योंकि इन दिनों श्रद्धालुओं की आमद कम है। इसी के चलते श्राइन बोर्ड ने काम करवाने का यही समय रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed