{"_id":"66b021f6c59f8ec316069937","slug":"water-supply-will-improve-in-city-soon-jammu-news-c-10-jam1008-413877-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में जल ढांचा होगा मजबूत, पानी की कमी होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में जल ढांचा होगा मजबूत, पानी की कमी होगी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहरी विकास विभाग ने जल शक्ति विभाग को काम के लिए डीपीआर) तैयार करने के निर्देश
- अमृत दो चरण परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत होगी राशि, फंड मिलने के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में अब नौ लाख लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। अमृत चरण 2.0 योजना से शहर में जल ढांचे को मजबूत करने के लिए राशि जारी होगी। इसके लिए शहरी विकास विभाग ने जल शक्ति विभाग से काम के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआर तैयार होने के बाद धनराशि स्वीकृत होगी और शहर में पानी की किल्लत का निदान होगा। अमृत चरण 2.0 योजना के अंतर्गत 800 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। मौजूदा समय में पुराने शहर सहित अन्य इलाकों में पाइपें 50 साल पुरानी हैं। कुछ इलाकों में ट्यूबवेल का पानी लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा। अधिक गर्मी में ट्यूबवेल सूख जाते हैं। अब शहरभर में लगे ट्यूबवेल को एक वार्ड से दूसरे वार्ड के साथ जोड़ा जाएगा। इससे पेयजल की किल्लत होने पर दूसरे वार्ड से पानी की आपूर्ति हो पाएगी।
--
कब-कब कितनी राशि मिली
वर्ष 2022 में प्रति वार्ड 5-5 लाख रुपये की राशि काम के लिए जारी हुई। 2023 में 10-10 लाख रुपये मिले थे। इससे वार्डों में कुछ ही हिस्सों में काम हो पाया है। अन्य में काम होना बाकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये काम होंगे
- 26 नए ट्यूबवेल सैनिक कालोनी, ग्रेटर कैलाश, बंधुरख, मुट्ठी, जानीपुर सहित अन्य इलाकों में लगेंगे
- पुरानी पाइपों को बदला जाएगा
- फिल्टरेशन प्लांटों की मरम्मत होगी
- पानी स्टोरेज टैंक बनेंगे
- वार्डों में अतिरिक्त ओवरहेड टैंक निर्माण होगा
कोट
शहरी इलाकों में काम के लिए डीपीआर मांगी गई है। काम के लिए केंद्र सरकार से 800 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। डीपीआर के हिसाब से राशि दी जाएगी। गांवों के बाद शहरों में भी हर घर नल से जुड़ेगा और पानी मिलेगा।
- नरेंद्र खजूरिया, एमडी, अमृत परियोजना, चरण दो
-- -- -