{"_id":"664fe3d676cd977f0a02f597","slug":"water-supply-shutoff-due-to-power-cut-jammu-news-c-10-jam1006-366622-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली के कटों से छूट रहे पसीने, पानी न आने से सूखे गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली के कटों से छूट रहे पसीने, पानी न आने से सूखे गले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीन से चार घंटे बंद रही शहर में बिजली, पिक लोड रहा 1400 मेगावाट
- कटों से आधा घंटा ही हुई आपूर्ति, टैंकरों की डिमांड बढ़ी, नहीं हो पाई आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पारा 42 से पार जाते ही लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। नलों में पानी सिर्फ आधा घंटा तक ही आ रहा है। कुछ इलाकों में वीरवार को जल की आपूर्ति नहीं हुई। इन इलाकों में पुराना शहर के अधिकांश इलाके, राजपुरा, राजपुरा चंगी, कुंजवानी, सतवारी समेत कुछ इलाके शामिल थे। पानी न आने से इन इलाकों के लोगों के गले सूखे ही रहे।
लोग बार-बार जल शक्ति विभाग को पानी आपूर्ति के लिए फोन करते रहे मगर आपूर्ति नहीं हुई। इस पर विभाग के अधिकारियों ने तर्क दिया कि लंबे कटों के कारण आपूर्ति नहीं हो पाई है। स्थिति सामान्य होने पर आपूर्ति कर दी जाएगी। इसके अलावा रघुनाथपुरम में दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कारण है पाइपों में लीकेज, इस कारण गंदा पानी आ रहा है। इसी तरह राजपुरा, रेशमघर कालोनी की मजबूर बस्ती में पानी का प्रेशर बहुत कम रहा। वहीं, पानी टैंकर के लिए 600 से ज्यादा फोन काल आईं मगर 200 काल पर ही पानी ही आपूर्ति हो पाई। यानी चार सौ लोगों को पानी नहीं मिला। इसी तरह बिजली कट लगने का क्रम सुबह से शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। कुल तीन से चार घंटे का कट लग रहा है।
--
कोट
बिजली कट के कारण मोटरें नहीं चल रही हैं। इस कारण कम समय पानी आ रहा है। समस्या का निदान किया जा रहा है।
- संदीप डोगरा, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग
-- --
कोट
लोड बढ़ने के कारण कट लग रहे हैं। लोड कम होने पर कट लगने कम होंगे। पीक लोड बढ़ रहा है। ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं।
मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन