{"_id":"a94cc5407c9aa8bde736940eac66cca3","slug":"water-supply-scheme-was-inaugurated-in-akhnoor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की प्यास बुझाएगी ये पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की प्यास बुझाएगी ये पेयजल योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 17 Aug 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
पीएचई,
विज्ञापन
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रीय
ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत पेयजल सप्लाई योजना और पंचायत घर की
इमारत का कोठेवाला जमोलिया अखनूर में उद्घाटन किया।
पेयजल सप्लाई योजना पर अभी तक 55 लाख की राशि खर्च की गई है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पेयजल सप्लाई योजना के उद्घाटन से कोठेवाला, मारा बचराना आदि इलाकों के करीब 5000 लोगों को पेयजल की सुविधा मुहैया हो सकेगी।
उन्होंने पीएचई अधिकारियों से कहा कि वह अनकवर इलाकों में पाइप डालने का काम शुरू करें। इसके अलावा मंत्री ने पारंपरिक जल स्त्रोतों के संरक्षण पर भी जोर दिया।
उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि इससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र का लाभ लोगों को मिल सकता है।