फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water provide in march

Jammu News: आरएस पुरा की नहरों में मार्च के पहले सप्ताह में आ सकता पानी

विज्ञापन
Water provide in march
मुख्य रणबीर नहर सहित अन्य नहरों की सफाई करवा रहा सिंचाई विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सिंचाई विभाग मुख्य रणबीर नहर सहित अन्य नहरों की सफाई करवा रहा है, जिससे संभावना है कि मार्च के पहले सप्ताह तक नहरों में पानी आ जाएगा। इन दिनों डी-10 सहित अन्य माइनर नहरों की सफाई हो रही है। विभाग ऐसे स्थानों पर विशेष सफाई करवा रहा है, जहां नहर में अधिक सिल्ट जमी हुई है। नहरों में लोगों के डाले सीवरेज के पाइप भी हटाए जा रहे हैं।
नहरों का पानी दूषित होने पर खेती कर रहे किसानों को दिक्कतों का सामना करने के साथ लगाई फसलों की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा था। किसान महेंद्र चौधरी का कहना है कि सिंचाई विभाग नहरों का रखरखाव नहीं करता, इसलिए नहर टूट जाती है। सीमा के अंतिम छोर तक नहर के पानी की सुचारू आपूर्ति नहीं हो पाती। किसान अशोक चौधरी का कहना है कि नहर में अधिक सिल्ट जमी होने पर पानी का बहाव प्रभावित होता है। इससे विशेष कर सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मियों में धान लगाने पर कई स्थानों पर नहर के पानी की चोरी करने पर भी दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पानी की चोरी रोकने के लिए विशेष टीम का गठन करने पर पहले से कुछ सुधार हुआ है। सेवा निवृत मास्टर शमशेर सिंह का कहना है कि नहरों के किनारे पर किया अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। इस समय नहर कूड़ेदान बनी हुई है। अधिकतर लोग व कस्बे के दुकानदार नहर नजदीक होने पर इसमें कूड़ा फेंक देते हैं। इससे पानी दूषित होता है। किसानों को जरूरत के मुताबिक पानी भी नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन दिनों मुख्य रणबीर नहर व माइनर नहरों की सफाई का काम चल रहा है। पहले अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पानी छोड़ा जाता था। लेकिन, इस बार मार्च के पहले सप्ताह से ही नहरों की सफाई का कार्य पूर्ण होने पर पानी छोड़ने की योजना बनाई गई है।

- विनोद मेहरा, एईई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed