फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: सात दिन से नहीं आया पानी, टैंकर बुझा रहे लोगों की प्यास

विज्ञापन
water problem
सांबा। गर्मी बढ़ते ही कस्बे में जलापूर्ति ठप पड़ गई है। वार्ड 10, आराजी मोहल्ले और पढेल में सात दिन से पानी नहीं आया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ओमी और रिंकू ने कहा कि उन्हें सात दिन से पानी को लेकर दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के चलते सभी को पानी की जरूरत होती है। ऐसे में वह निजी टैंकर से पानी खरीद रहे हैं। एक टैंकर के 700 रुपये दाम दे रहे हैं। लोगों के अनुसार इस बारे में विभाग को अवगत करवाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई ही नहीं हो रही है। मुख्य बस अड्डा निवासी नीलम सिंह के अनुसार उनके क्षेत्र में तो पानी पांच व छह दिनों बाद ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की सुचारु आपूर्ति के लिए उचित कदम उठाए जाएं तो गर्मी में पानी की किल्लत ही न बने। उन्होंने कहा कि कस्बे में गर्मी के दिनों में पांच छह दिनों बाद पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

..............
एक सप्ताह से वार्ड 10 व 11 में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। लोग पैसा देकर निजी टैंकर से पानी खरीद रहे हैं। कई मोहल्लों में टैंकर नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में लोग परेशान हैं। इसमें विभाग की लापरवाही दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कोहली

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सांबा
.................
पानी की आपूर्ति के लिए पाइपें बिछाई जा रही थीं। कुछ पाइपें गलत जोड़ी गई थीं, जिस कारण पानी की दिक्कत बनी है। अब पाइपों को दोबारा सही किया गया है। पानी की आपूर्ति को शुरू किया जा रहा है।
-फारूक मलिक
एईई जल शक्ति विभाग सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed