फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: अस्थायी कर्मी सरकार पर बरसे, लोग पानी के लिए तरसे

विज्ञापन
water problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांबा। जल शक्ति विभाग के दैनिक वेतन भोगियों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। इससे एक तरफ जहां पीएचई के अस्थायी कर्मी सरकार पर बरसे, वहीं लोग कस्बे में पानी के लिए तरस गए।

कस्बे के कई वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके अलावा कस्बे के आधे वार्डों में तीन दिन के बाद पानी की आपूर्ति की गई है। कस्बे के मुख्य बस अड्डे के निकट मोहल्ले में पानी नहीं मिला। स्थानीय रमेश लाल व दीपक ने बताया कि उनके मोहल्ले में पानी की किल्लत ही बनी रहती है। इस बारे में विभाग के अधिकारियों को कई बार अपनी समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से आज भी उन्हें छह व सात दिन बाद पानी की आपूर्ति की जाती है। अब तो हड़ताल के कारण और समस्या बनी हुई है। कस्बे की वार्ड नाै की पुष्पा देवी के अनुसार उनके वार्ड में चार दिनों के बाद पानी की आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन


वार्ड 15 के पूर्व पार्षद राज सिंह ने कहा कि उन्हें पहले से ही तीन दिनों बाद पानी की आपूर्ति की

जाती थी। अब चार दिनों बाद भी पानी नही पहुंचा है। उनके अनुसार जलाकी में लगे ट्यूवबेल से उन्हें पानी की आपूर्ति की जाती थी लेकिन हड़ताल कारण उन्हें पानी नहीं मिला है। कस्बे की खैरी मंडी व संगवाल मंडी आदि में भी
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें कई बार तो

निजी टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed