फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: पाइप टूटे, लीकेज से नलों तक नहीं पहुंच रहा पानी

विज्ञापन
water problem
सांबा के चक मंगा रकवाल में गंदे नाले में लीकेज को बंद करने का प्रयास करता कर्मी
- लोगों का आरोप - एक दिन छोड़कर ड्यूटी पर आते हैं कर्मचारी
विज्ञापन

- रोज पानी के लिए जूझ रहे लोग, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। गर्मी बढ़ने से पहले ही कस्बे में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। टूटे पाइप और जगह-जगह लीकेज से नलों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों का आरोप है कि जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी एक दिन छोड़कर ड्यूटी पर आते हैं।
कर्मियों की लापरवाही से आपूत्रि प्रभावित है। कई वार्डों में हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही पानी मिल रहा है। गांवों में सप्ताह में एक बार ही पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सांबा और आसपास के इलाकों में लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। सुबह-सुबह महिलाएं और बच्चे दूरदराज के हैंडपंप या अन्य स्रोतों से पानी लाने के लिए निकल पड़ते हैं। कई जगहों पर पाइपलाइन महीनों से टूटी हैं लेकिन इनकी मरम्मत नहीं की जा रही। लोगों कर आरोप है कि या तो उन्हें पानी मिलता ही नहीं है और अगर मिलता भी है तो वह पीने लायक नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी
स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने बताया कि कभी पानी आता है कभी नहीं। हमें कई बार दूसरे गांव से पानी लाना पड़ता है। कई बार टैंकर वालों को पैसे देकर पानी मंगवाना पड़ता है। कर्मचारी भी रोज नहीं आते। अनिल सिंह और जोगिंदर कुमार ने बताया कि पाइपलाइन से पानी लगातार बह रहा है। पानी की भारी बर्बादी हो रही है। शिकायत करने के बाद भी विभाग ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल आपूर्ति नियमित करने और पाइपलाइन की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।

-----
कुछ जगहों पर पाइपलाइन टूटने से लीकेज की समस्या है। टीमें लगातार काम कर रही हैं। शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। 104 अस्थायी कर्मचारी काम कर रहें हैं। सभी कर्मियों की हाजिरी जेई उपलब्ध करवाते हैं। अगर कहीं कर्मचारी एक दिन छोड़कर काम पर आते हैं तो इसकी जांच की जाएगी।
फारूक खान, एईई, जलशक्ति विभाग, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed