{"_id":"618ecf7f9a3ae46c1262902f","slug":"water-problem-samba-news-akhnoor-news-jmu247715745","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जड में दो सप्ताह से मोटर खराब, पानी की किल्लत गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव जड में दो सप्ताह से मोटर खराब, पानी की किल्लत गहराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। गांव जड में दो सप्ताह से खराब ट्यूबवेल की मोटर को जलशक्ति विभाग ने ठीक नहीं किया है। इससे क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विभाग को जल्द मोटर ठीक करने की मांग की है। इस गांव में सौ से अधिक परिवार हैं, जिन्हें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विजय कुमार विक्रम सिंह, बलवान सिंह, राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन अभी तक मोटर को ठीक नहीं किया गया है। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द मोटर को ठीक नहीं किया गया तो प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
--------
सरवाल में दस दिन से खराब
पानी की मोटर नहीं की गई ठीक
परगवाल। पंचायत सरवाल के गांव सजवाल, गवाढ़, और सरवाल में बीते दस दिन से जलशक्ति विभाग की मोटर खराब है। इससे इलाके में पानी की समस्या गहराई हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सजवाल पीएचई प्वाइंट की पानी की सप्लाई करने वाली मोटर खराब होने के दस दिन बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया है। ग्रामीण रमेश सिंह ने बताया कि वे लोग ज्यादातर ट्यूबवेल का पानी ही पीते हैं और सरकार भी लोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करती है, लेकिन पिछले 10 दिन से वे हैंडपंप का मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने विभाग से गुहार लगाई कि जल्द मोटर को ठीक किया जाए।