फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Railway Staion: water problem vending machines removing

Jammu Railway Staion: वाटर वेंडिंग मशीनें हटा रहा रेलवे, तीन गुणा महंगा पानी पीने को मजबूर यात्री

Wed, 31 May 2023 02:39 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2023 02:39 PM IST
सार

लोगों को किफायती दाम में शुद्ध पानी मिले, इस उद्देश्य से आईआरसीटीसी ने वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई थी। दुकान से जहां 20 रुपये में एक लीटर पानी की बोतल मिलती थी तो वहीं मशीन से तीन गुणा सस्ती। मशीनी पानी मिनरल होता था।

विज्ञापन
Jammu Railway Staion: water problem vending machines removing
Jammu Tawi Railway Station - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर सब कुछ सही नहीं है। प्रतिदिन बोतलबंद पानी का कारोबार एक से दो लाख रुपये तक हो रहा है जिसमें रेलवे प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। 2014 में प्लेटफॉर्म पर चार वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई थी, जहां यात्रियों को पांच रुपये में प्रति लीटर शुद्ध पानी मिलता था। लंबे समय से बंद मशीनों को ठीक करवाने के बजाय प्रबंधन अब हटा रहा है। इससे आम यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है, जबकि दुकानदारों की चांदी हो रही है।

विज्ञापन


सामान्य दिनों में रोजाना 30 हजार और अमरनाथ यात्रा के दौरान 50 हजार बोतलबंद पानी बिकता हैं। लोगों को किफायती दाम में शुद्ध पानी मिले, इस उद्देश्य से आईआरसीटीसी ने वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई थी। दुकान से जहां 20 रुपये में एक लीटर पानी की बोतल मिलती थी तो वहीं मशीन से तीन गुणा सस्ती। मशीनी पानी मिनरल होता था। दो साल मशीनें चली, फिर सांसें छोड़ गईं। मंगलवार को प्लेटफॉर्म-एक से मशीनें हटाई गई जबकि प्लेटफॉर्म-दो पर मशीनों को भी हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन


बाबा बर्फानी की यात्रा से पहले ही दुविधा

अमरनाथ यात्रा के लिए हजारों भक्त रेल के माध्यम से जम्मू पहुंचते हैं। ऐसे में स्टेशन पर शुद्ध पानी की सुविधा काफी राहत देती थी। इस बार स्टेशन पर उन्हें किफायती दाम पर शुद्ध पानी नहीं मिलेगा। मजबूर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ेगा, जिसके लिए सीधे तौर पर रेलवे प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन से मिलने वाली पानी की कीमत

  • 300 एमएल - एक रुपये
  • 500 एमएल - 3 रुपये
  • एक लीटर - 5 रुपये
  • दो लीटर - आठ रुपये
  • पांच लीटर - 20 रुपये


लंबे समय से मशीनें उपयोग में नहीं थी। फिरोजपुर मंडल से सीनियर डीसीएम के आदेश के बाद मशीनों को हटाया जा रहा है। नई मशीनों के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी। रेल नीर बोतबलबंद पानी 20 रुपये में मिलने की जानकारी नहीं है। जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। -प्रतीक श्रीवास्तव, डीटीएम जम्मू रेलवे स्टेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed